ग्लोबल - निजता नीति
परिचय
इस नीति को Trialbee AB (Trialbee) उपलब्ध कराता है और इसमें बदलाव करता है। इसका कॉर्पोरेट पंजीकरण नंबर 556814-3019 है और कारोबार की मुख्य जगह Södra Tullgatan 3, SE-211 40 Malmö, Sweden है।
यह निजता नीति आपको आपके निजी डेटा के हमारे उपयोग को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों के बारे में बताती है। यह डेटा आपके द्वारा हमें दिया जाता है या आपसे वेबसाइट के ज़रिए ली जाती है या हमारी ऑनलाइन सेवाओं पर उपयोगकर्ता के रूप में आपके पंजीकरण करने पर ली जाती है।
दुनिया भर में निजी डेटा की सुरक्षा के लिए Trialbee के तरीके कई न्याय-क्षेत्रों और कानूनी प्रणालियों को मान्यता देते हैं, जो लागू होंगे:
I. अमेरिका में, फ़ेडरल ट्रैड कमीशन को निजी डेटा के बारे में, उसके कानून लागू होने पर यह जानने का अधिकार है कि हमारे द्वारा इन कानूनों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं। अगर आप इस निजता नीति की शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आपको Trialbee की सेवाओं को ऐक्सेस नहीं करना चाहिए या उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
II. अन्य देशों में अलग-अलग कानूनी नियम लागू होते हैं और हम यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA) में लागू नियमों के मुताबिक निजी डेटा का इस्तेमाल और सुरक्षा करेंगे। इन क्षेत्रों में जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) को अपनाया गया है। अगर आप इस निजता नीति की शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आपको Trialbee की सेवाओं को ऐक्सेस नहीं करना चाहिए या उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
हर देश के अपने डेटा की सुरक्षा से जुड़े कानून और डेटा की सुरक्षा करने वाले प्राधिकरण हैं, जो इनके अनुपालन को सुनिश्चित करते हैं। Trialbee को दिया गया निजी डेटा अपनी मर्ज़ी से दिया जाता है और यह कानूनी रूप से ज़रूरी नहीं है। अगर आप इस निजता नीति की शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो आपको Trialbee की सेवाओं को ऐक्सेस नहीं करना चाहिए या उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अपने डेटा की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, इस नीति का सेक्शन 10.0 देखें - आपके डेटा की सुरक्षा से जुड़े अधिकार।
विषय सूची
1.0 उद्देश्य
2.0 परिभाषाएं और संक्षिप्त शब्द (ऐक्रोनिम)
3.0 हम आपके बारे में जो डेटा इकट्ठा करते हैं
4.0 आपका निजी डेटा किस तरह इकट्ठा किया जाता है
5.0 हम आपके डेटा को इस्तेमाल और डिसक्लोज़ कैसे करते हैं
6.0 डेटा प्रोसेसिंग
7.0 निजी डेटा को ट्रांसफ़र करना
8.0 डेटा की सुरक्षा
9.0 डेटा को रखना
10.0 आपके डेटा सुरक्षा से जुड़े अधिकार
11.0 बच्चे
12.0 अन्य जानकारी
1.0 उद्देश्य
इस निजता नीति में बताया गया है कि Trialbee किस तरह आपके निजी डेटा को इकट्ठा, उसका इस्तेमाल, प्रोसेस, और सुरक्षित करता है। साथ ही, आपको अपने निजी डेटा को मैनेज करने से जुड़े उपलब्ध विकल्पों की जानकारी देता है।
हम सुझाव देते हैं कि आप इस निजता नीति को sanofistudies.com वेबसाइट पर उपलब्ध किसी अन्य निजता नीति या प्रोसेसिंग नोटिस के साथ पढ़ें और/या इसे उन खास अवसर पर पढ़ें, जब हम आपके निजी डेटा इकट्ठा या प्रोसेस कर रहे हों, ताकि आप जान सकें कि हम आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे और क्यों कर रहे हैं। यह निजता नीति अन्य सूचनाओं की अनुपूरक है और इसका उद्देश्य उन्हें ओवरराइड करना नहीं है।
यह निजता नीति Trialbee को "हम", "हमें" या "हमारा" के रूप में संबोधित करती है और जैसा कि इस निजता नीति में बताया गया है कि हम आपके डेटा को प्रोसेस करने के लिए ज़िम्मेदार हैं।
1.1 प्रोसेस करने वाला
हमारे पास एक डेटा सुरक्षा अधिकारी है, जो इस निजता नीति से जुड़े सवालों और/या अनुरोधों के जवाब देने के लिए ज़िम्मेदार है। अगर आपके पास इस निजता नीति के बारे में कोई सवाल है, जिसमें आपके कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करने का अनुरोध भी शामिल है, तो कृपया नीचे दी गई संपर्क जानकारी का इस्तेमाल करके, डेटा सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करें।
1.2 संपर्क जानकारी
निजता के अधिकारों से जुड़े सवालों और अनुरोधों के लिए, Trialbee की संपर्क जानकारी यह है:
कानूनी इकाई का पूरा नाम: Trialbee AB, डेटा सुरक्षा अधिकारी
ईमेल पता: privacy@trialbee.com
1.3 शिकायतें
आप जिस देश में रहते हैं वहां आपके पास संबंधित सुपरवाइज़री अथॉरिटी से किसी भी समय शिकायत करने का अधिकार है।
हालांकि, हम चाहेंगे कि आप किसी नेशनल सुपरवाईज़री अथॉरिटी से संपर्क करें, उससे पहले हम आपकी समस्याओं को हल कर पाएं। इसलिए, कृपया पहले हमसे privacy@trialbee.com पर संपर्क करें।
इस अधिकार के बारे में अधिक जानकारी पाने और उचित डेटा सुरक्षा प्राधिकरण का पता लगाने के लिए, यहां जाएं:
वह देश/क्षेत्र जहां आपका निवास है
डेटा सुरक्षा प्राधिकरण
यूरोप
सुपरवाईज़री अथॉरिटी की एक सूची यहां उपलब्ध है: http://ec.europa.eu/justice/data-protection/bodies/authorities/index_en.htm
ऐशिया-पेसिफ़िक क्षेत्र
(ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको भी शामिल हैं)
आप एशिया पेसिफ़िक अथॉरिटी (APPA) की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं: https://www.appaforum.org/contact/
इस वेबसाइट पर सुपरवाईज़री अथॉरिटी की एक सूची भी उपलब्ध है
अर्जेंटीना
एजेंसी ऑफ़ ऐक्सेस टू पब्लिक इन्फ़ॉर्मेशन (AAIP): https://www.argentina.gob.ar/aaip/datospersonales
ब्राज़ील
आप ब्राज़ीलियन नेशनल डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी (ANPD) से संपर्क कर सकते हैं: https://www.gov.br/anpd/pt-br
इज़राइल
आप इज़राइली प्राइवेसी प्रोटेक्शन अथॉरिटी (IPPA) से संपर्क कर सकते हैं: https://www.gov.il/en/departments/the_privacy_protection_authority/govil-landing-page
साउथ अफ़्रीका
आप इन्फ़ॉर्मेशन रेगुलेटर (साउथ अफ़्रीका) की वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://inforegulator.org.za/
यूके
इन्फ़ॉर्मेशन कमीशनर ऑफ़िसर (ICO) की वेबसाइट पर जाएं: www.ico.org.uk
अमेरिका
आप अमेरिकन फ़ैडरल ट्रैड कमीशन से संपर्क कर सकते हैं: https://www.ftc.gov/faq/consumer-protection/submit-consumer-complaint-ftc
1.4 निजता नीति में बदलाव और आपके निजी डेटा में बदलाव के बारे में हमें सूचित करने से जुड़ा आपका कर्तव्य
हम इस निजता नीति को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। साथ ही, हम इस नोटिस को अपडेट करके आपको इस बारे में सूचना देंगे, इसलिए कृपया समय-समय पर इस निजता नीति को देखते रहें। यह ज़रूरी है कि हमारे पास मौजूद आपका निजी डेटा सटीक और मौजूदा समय का हो। अगर आपके निजी डेटा में हमारे साथ जुड़े रहने के दौरान कोई बदलाव होता है, तो कृपया हमें privacy@trialbee.com पर संपर्क करके इसकी सूचना दें।
2.0 परिभाषाएं और संक्षिप्त शब्द (ऐक्रोनिम)
पहचान ज़ाहिर न करना: सूचना को सुरक्षित रखने का एक प्रकार, जिसका उद्देश्य निजता की सुरक्षा करना है। यह डेटा सेट से निजी पहचान कराने वाली जानकारी को हटाने की प्रक्रिया है, ताकि व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर न हो।
EEA: यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया
GDPR: जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन
CCPA: यूनाइटेड स्टेट्स कैलिफ़ॉर्निया कंज़्यूमर प्राइवेसी ऐक्ट
VCDPA: यूनाइटेड स्टेट्स वर्ज़ीनिया कंज़्यूमर डेटा प्रोटेक्शन ऐक्ट
CPA: यूनाइटेड स्टेट्स कोलोराडो प्राइवेसी ऐक्ट
CPRA: यूनाइटेड स्टेट्स कैलिफ़ॉर्निया प्राइवेसी अराइट्स ऐक्ट
CTDPA: यूनाइटेड स्टेट्स कनेक्टीकट डेटा प्राइवेसी ऐक्ट
UCPA: यूनाइटेड स्टेट्स यूटाह कंज़्यूमर प्राइवेसी ऐक्ट
ICO: यूनाइटेड किंगडम इन्फ़ॉर्मेशन कमीशनर का ऑफ़िस
PII: पर्सनल आइडेंटिफ़ायेबल इन्फ़ॉर्मेशन। यह वह डेटा है जिसका इस्तेमाल आपको एक व्यक्ति के रूप में पहचानने के लिए किया जा सकता है।
PHI: प्रोटेक्टेड हेल्थ इन्फ़ॉर्मेशन। यह वह हेल्थकेयर डेटा है जिसका इस्तेमाल आपको एक व्यक्ति के रूप में पहचानने के लिए किया जा सकता है।
तीसरे पक्ष:
सेवा देने वाले, जो प्रोसेस करने वाले व्यक्ति के रूप में काम करते हैं और हमें सेवाएं देते हैं।
हमारे पार्टनर, जो क्लिनिकल स्टडी के लिए लोगों को भर्ती करने के उद्देश्य से अतिरिक्त सहायता और सेवाएं देते हैं।
प्रोसेस करने वाले व्यक्ति या जॉइंट कंट्रोलर के रूप में काम करने वाले पेशेवर सलाहकार, जिनमें वकील, बैंकर, लेखा परीक्षक, और बीमा देने वाले शामिल हैं। ये हमें कंसल्टेंसी, बैंकिंग, कानूनी, बीमा और अकाउंटिंग से जुड़ी सेवाएं देते हैं।
विनियामक और अन्य राज्य प्राधिकरण, जो किसी भी ऐसे क्षेत्राधिकार जहां हम काम कर रहे हैं, वहां प्रोसेस करने वाले या जॉइंट कंट्रोलर के रूप में काम करते हैं और जिन्हें कुछ परिस्थितियों में प्रोसेस करने से जुड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग की ज़रूरत होती है।
कवर की गई इकाई: एक संस्था, संगठन या अन्य इकाई, जो अमेरिका में हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी ऐंड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट 1996 (“HIPAA”) के नियमों के अधीन है। कवर की गई इकाईयों में शामिल हैं: (i) एक स्वास्थ्य योजना, (ii) एक स्वास्थ्य सेवा क्लियरिंगहाउस, और (iii) एक स्वास्थ्य सेवा देने वाला, जो HIPAA द्वारा कवर किए गए लेनदेन के लिए, इलेक्ट्रॉनिक रूप में कोई भी निजी पहचान ज़ाहिर करने वाली स्वास्थ्य जानकारी ट्रांसमिट करता है।
PIHI: पर्सनल आइडेंटीफ़ायेबल हेल्थ इन्फ़ॉर्मेशन, किसी व्यक्ति से इकट्ठा की गई डेमोग्राफ़िक जानकारी जैसी ऐसी कोई भी जानकारी होती है, जो:
(a) किसी व्यक्ति के भूतकाल, वर्तमान या भविष्य के शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य या स्थिति से संबंधित है; (b) किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान से संबंधित है; या (c) उस व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा के प्रावधान के लिए भूतकाल, वर्तमान या भविष्य के भुगतान से संबंधित है; और
व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर करती है या यह मानने का सही आधार है कि इसका इस्तेमाल व्यक्ति की पहचान करने के लिए किया जा सकता है; और
PIHI में फ़ैमिली एजुकेशन राइट्स एंड प्राइवेसी एक्ट में कवर किए गए शिक्षा के रिकॉर्ड या चिकित्सा के रिकॉर्ड या नौकरी देने वाले के रूप में Trialbee के पास रखे गए रोजगार से जुड़े रिकॉर्ड शामिल नहीं हैं।
निजी जानकारी: ऐसी कोई भी जानकारी जो किसी खास व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर करती है, उससे संबंधित है, उसके बारे में बताती है, उससे जुड़ी हो सकती है या सीधे या किसी अलग तरह से उससे उचित रूप से लिंक हो सकती है।
3.0 हम आपके बारे में जो डेटा इकट्ठा करते हैं
कई कमर्शियल संगठनों की तरह हम कुकीज़ का इस्तेमाल करके, एक साथ कुछ जानकारी इकट्ठा करते हैं और उससे अपनी सेवाओं के इस्तेमाल की निगरानी करते हैं।
आमतौर पर, हम अपनी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।
इस जानकारी का इस्तेमाल यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग हमारी सेवाओं को किस तरह इस्तेमाल कर रहे हें। साथ ही, इस जानकारी को हमारे सहयोगियों और/या अन्य तीसरे पक्षों के साथ शेयर किया जा सकता है। हमारे पास एक साथ रखी गई जानकारी से किसी उपयोगकर्ता की पहचान पक्की करने के लिए कोई भी ज़रिया उपलब्ध नहीं है।
हम किसी भी उद्देश्य के लिए सामान्य सांख्यिकीय डेटा जैसे एक साथ रखे गए डेटा को इकट्ठा, इस्तेमाल, और शेयर कर सकते हैं। एक साथ रखे गए डेटा आपके निजी डेटा से पाया जा सकता है, लेकिन कानून में इसे निजी डेटा नहीं माना जाता है, क्योंकि यह डेटा सीधे या किसी और तरह से आपकी पहचान ज़ाहिर नहीं करता है।
हम आपके बारे में निजी डेटा की कैटगरी भी इकट्ठा कर सकते हैं, जिन्हें इस तरह से ग्रुप किया गया है:
हमारी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करने वाले लोगों के पैटर्न को मॉनिटर करें।
सेवा के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी, जो हमें अपनी सेवाओं के डिज़ाइन और लेआउट को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही, आप जो कॉन्टेटं देखते हैं उसे आपके मनमुताबिक करके, आपको बेहतर अनुभव देने में मदद करती है, जिससे आपका उपयोगकर्ता अनुभव अच्छा होता है।
पहचान बताने वाले डेटा में पहला नाम, दिया गया नाम, अंतिम नाम या समान पहचानकर्ता, लिंग, जाति या नस्ल (इसे केवल तब इकट्ठा किया जाएगा, जब अनुमति मिली क्लिनिकल रिसर्च स्टडी प्रोटोकॉल में अलग-अलग तरह के लोगों को शामिल करने की ज़रूरत हो) शामिल है।
संपर्क डेटा में पिन कोड/पोस्टल कोड, ईमेल पता, और टेलीफ़ोन नंबर शामिल है।
ट्रांजेक्शन से जुड़े डेटा में इन प्रॉडक्ट और सेवाओं की जानकारी शामिल होती है जो आपको मिली हैं या आपने खरीदी हैं। इससे हमें उन अन्य लोगों की पहचान करने में मदद मिलती है जिनके लिए क्लिनिकल रिसर्च स्टडी सही हो सकती है। इसमें इसके अलावा और भी चीज़ें शामिल हैं; डेटा इकट्ठा करने वाले वेब-फ़ॉर्म, संपर्क जानकारी या कोई सर्वे।
तकनीकी डेटा में इंटरनेट प्रोटोकॉल ("आईपी") पता, लॉगिन डेटा, ब्राउज़र का प्रकार और वर्शन, टाइम ज़ोन सेटिंग और लोकेशन, ब्राउज़र प्लग-इन के प्रकार और वर्शन, ऑपरेटिंग सिस्टम और प्लेटफ़ॉर्म, और अन्य तकनीक शामिल हैं, जो उस डिवाइस पर हैं जिसका इस्तेमाल आप हमारी सेवाओं को ऐक्सेस करने के लिए करते हैं।
इस्तेमाल से जुड़े डेटा में यह जानकारी शामिल होती है कि आप क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए अपनी योग्यता तय करने के उद्देश्य से हमारी सेवाओं का इस्तेमाल किस तरह करते हैं।
कम्यूनिकेशन डेटा में क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए आपकी योग्यता तय करने के उद्देश्य से हमारी ओर से कम्यूनिकेशन पाने के लिए आपकी प्राथमिकताएं शामिल हैं।
स्वास्थ्य डेटा में आपकी स्वास्थ्य की स्थितियों, चिकित्सा के इतिहास, और उपचार के पहलुओं से जुड़ी जानकारी शामिल होती है। इससे हमें हमारे क्लाइंट द्वारा आयोजित क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए आपकी योग्यता तय करने में मदद मिलती है।
हम आपसे संवेदनशील निजी डेटा देने के लिए कहेंगे। उदाहरण के लिए, आपके शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य या स्थिति से जुड़ी जानकारी, लेकिन ऐसा सिर्फ़ तब होगा, जब आप अपनी मर्ज़ी से हमें यह जानकारी देते हैं और इस निजता नीति और किसी खास निजता स्टेटमेंट में बताए गए उद्देश्यों के लिए, ऐसी जानकारी को हमारे संग्रह में जोड़ने के लिए सहमति देते हैं।
हम आपकी राय के बारे में भी जानकारी मांग सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप हमें फ़ीडबैक भेजते हैं या हमसे सवाल पूछते हैं।
हमें कभी-कभी अन्य स्रोतों से भी आपके बारे में गुमनाम जानकारी मिल सकती है, जिसका इस्तेमाल हम स्टडी के लिए लोगों के हिस्सा लेने में बेहतर सहायता देने के लिए करेंगे।
4.0 आपका निजी डेटा किस तरह इकट्ठा किया जाता है
हम ऊपर बताई गई डेटा कैटगरी को इकट्ठा करने के लिए, अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके अलावा और भी तरीके हैं:
डेटा का इंटरैक्शन.
आपने अपना निजी डेटा फॉर्म में भरकर या फोन, ईमेल या अन्य किसी तरीके से हमसे संपर्क करके दिया होगा। इसमें वह निजी डेटा शामिल है जो आप ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन करते समय या जानकारी का अनुरोध करते समय देते हैं।
ऑटोमेटेड टेकनॉलजी या इंटरैक्शन। जब आप हमारी सेवाओं के साथ इंटरैक्ट करते हैं, तो हम आपके उपकरण, ब्राउज़िंग एक्शन या पैटर्न के बारे में तकनीकी डेटा अपने-आप इकट्ठा कर सकते हैं। हम कुकीज़, लॉग फ़ाइलों, और अन्य ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल करके यह निजी डेटा इकट्ठा करते हैं। हम आपके बारे में अन्य वेबसाइटों से भी तकनीकी डेटा पा सकते हैं, जिन पर आप हमारी कुकीज़ का इस्तेमाल करके विज़िट करते हैं। यह इकट्ठा किया गया डेटा विज़िटर के ट्रैफ़िक पैटर्न का एक "मैक्रो-व्यू" देता है और यह जानकारी देता है कि उपयोगकर्ता हमारी सेवाओं के किन हिस्सों के साथ इंटरैक्ट करते हैं। इनमें से कोई भी जानकारी किसी भी निजी जानकारी से जुड़ी नहीं है। हम ऊपर बताए गए सेक्शन 3 'हम आपके बारे में जो डेटा इकट्ठा करते हैं' के हिसाब से तकनीकी डेटा इकट्ठा और लॉग करते हैं।
तीसरे पक्ष या सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध स्रोत हम आपके बारे में कई तीसरे पक्षों और सार्वजनिक स्रोतों से निजी डेटा पा सकते हैं, जैसे:
आंकड़े देने वाले, जैसे कि Google, Piwik Pro
विज्ञापन देने वाले नेटवर्क
खोज से जुड़ी जानकारी देने वाले
पोर्टल
5.0 हम आपके डेटा को इस्तेमाल और डिसक्लोज़ कैसे करते हैं
हम आपके निजी डेटा का इस्तेमाल इन परिस्थितियों में करेंगे:
क्लिनिकल रिसर्च स्टडी में लोगों को शामिल करने के उद्देश्य के लिए हमारे क्लाइंट को सेवाओं का सपोर्ट देना।
ऐसे लोगों को ढूंढना जो आपके जैसी ऑनलाइन गतिविधियां करते हों या जिनकी आपके जैसी दिलचस्पियां हों और उन्हें संभावित शोध के अवसर के बारे में कॉन्टेंट देना। इसे “एक जैसा दिखने वाली मॉडलिंग” भी कहा जा सकता है,
आपके, हमारे क्लाइंट या कानून के मुताबिक दायित्वों को पूरा करना,
जहां हमें किसी कानूनी या रेगुलेटरी दायित्व का अनुपालन करना ज़रूरी हो।
EEA में, जब हमारे या किसी तीसरे पक्ष के वैध हितों के लिए ज़रूरी हो और आपके हित और मौलिक अधिकार उन हितों को ओवरराइड न करते हों।
हमारे पार्टनर के साथ हमारे काम को सपोर्ट करना, जो क्लिनिकल स्टडी के लिए लोगों की भर्ती के उद्देश्य से अतिरिक्त समर्थन और सेवाएं देते हैं।
Trialbee आपके निजी डेटा को तब तक शेयर नहीं करेगा, जब तक कि:
हमने आपको इसकी सूचना दी है और उसे आपकी अनुमति मिल गई है या
कोई कानूनी या रेगुलेटरी दायित्व है या
कानून हमें डेटा शेयर करने के लिए बाध्य करता है।
जैसा कि ऊपर बताया गया, आपके निजी डेटा का इस्तेमाल करने के संबंध में, हम ऐसा सिर्फ़ तब करेंगे, जब (i) हमें आपकी सहमति मिल गई हो या (ii) आप इन कम्यूनिकेशन के मौजूदा रिसीवर हों। आपके पास किसी भी समय privacy@trialbee.com पर ईमेल के ज़रिए हमसे संपर्क करके सहमति वापस लेने का अधिकार है।
सहमति की घोषणा
हम बताएंगे कि हम आपके डेटा का इस्तेमाल किस तरह करने की योजना बना रहे हैं। यह सहमति क्षेत्र आमतौर पर ऑनलाइन सवाल-जवाब से पहले या उसके बाद में दिखता है। हालांकि, जब आप हमें कोई भी निजी डेटा सबमिट करते हैं, तब उससे पहले ऐसा हमेशा होगा।
5.1 हम आपके डेटा को इस्तेमाल और डिसक्लोज़ कैसे करते हैं
नीचे दिया गया मैट्रिक्स उन तरीकों के बारे में बताता है जिनसे हम आपके निजी डेटा का इस्तेमाल करने की योजना बनाते हैं, जो कि कानूनी आधार है। साथ ही, यह मैट्रिक्स जहां सही हो, वहां वैध हितों की पहचान करता है।
आपके निजी और स्वास्थ्य से जुड़े डेटा को प्रोसेस करने का प्राथमिक उद्देश्य, क्लिनिकल स्टडी के लिए रोगी की भर्ती को मैनेज करना है और सभी संबंधित गतिविधियों का कानूनी आधार आपकी सहमति है। इस नीति के सेक्शन 6.1 में इसके बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है।
ध्यान दें, हम खास उद्देश्यों के आधार पर एक से ज़्यादा वैध आधारों पर आपके निजी डेटा को प्रोसेस कर सकते हैं। यह नीचे दी गई टेबल में सेट किया गया है:
हम आपके डेटा को इस्तेमाल करने की योजना कैसे बनाते हैं:
डेटा की कैटगरी
वैध हित के साथ-साथ, डेटा को प्रोसेस करने के लिए वैध आधार
यह जानने के लिए कि क्या आप किसी क्लिनिकल रिसर्च स्टडी, क्लिनिकल जांच से संबंधित या हमारे क्लाइंट की ओर से स्पॉन्सर किए गए क्लिनिकल सपोर्ट प्रोग्राम में भाग लेने के लिए ज़रूरी शर्ते पूरी करते हैं/सही हैं।
a) पहचान से जुड़ा डेटा
b) संपर्क डेटा
c) स्वास्थ्य से जुड़ा डेटा
हमारे किसी क्लाइंट की ओर से स्पॉन्सर की गई या मैनेज की गई क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के संबंध में, इस उद्देश्य के लिए आपकी पूर्व सहमति, क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के संचालन और उसे पूरा करने में हमारे क्लाइंट के वैध हितों के लिए ज़रूरी है।
समस्या को हल करना, डेटा का विश्लेषण, परीक्षण, सिस्टम का रखरखाव, सपोर्ट, रिपोर्टिंग और डेटा होस्टिंग के साथ-साथ, हमारे कारोबार और सेवाओं को मैनेज करना और उनकी सुरक्षा करना।
a) पहचान से जुड़ा डेटा
b) संपर्क डेटा
c) टेक्निकल डेटा
हमारे वैध हितों, हमारे कारोबार को चलाने, प्रशासन के प्रावधान, आईटी सेवाओं और नेटवर्क सुरक्षा, धोखाधड़ी को रोकने के लिए ज़रूरी है। साथ ही, कारोबार को फिर से बढ़ाने या ग्रुप के पुनर्गठन के अभ्यास के संदर्भ में ज़रूरी है। कानूनी दायित्व का पालन करने और कानूनी दावे का इस्तेमाल करने या बचाव करने के लिए ज़रूरी है।
आपको काम का कॉन्टेंट और विज्ञापन देना और आपको दिखाए जाने वाले विज्ञापन की प्रभावशीलता को मापना या समझना।
a) पहचान से जुड़ा डेटा
b) संपर्क डेटा
c) टेक्निकल डेटा
d) इस्तेमाल से जुड़ा डेटा
e) कम्यूनिकेशन डेटा
हमारे वैध हितों, यह स्टडी करने के लिए कि आप हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं, क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के संबंध में लोगों की भर्ती के प्रोसेस को सपोर्ट करने, उन्हें विकसित करने, और हमारी मार्केटिंग की रणनीति को सूचित करने के लिए ज़रूरी है।
हमारी सेवाओं, मार्केटिंग और क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के बारे में जागरूकता को बेहतर तरीके से फ़ैलाने के लिए डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करना, हमारे और हमारी सेवाओं के साथ अपने अनुभव को मैनेज करना, और सहमति के लिए ऑडिट रिकॉर्ड देना।
a) टेक्निकल डेटा
b) इस्तेमाल से जुड़ा डेटा
हमारे वैध हितों, हमारी सेवाओं को अपडेट और काम का बनाए रखने, हमारे कारोबार को विकसित करने, और हमारी मार्केटिंग रणनीति में सुधार करने के लिए, यह ज़रूरी है।
आपके लिए अध्ययनों या अध्ययनों में भाग लेने के अवसरों के बारे में सुझाव देना जो आपकी दिलचस्पी के हिसाब से हो सकते हैं।
a) पहचान से जुड़ा डेटा
b) संपर्क डेटा
c) टेक्निकल डेटा
d) इस्तेमाल से जुड़ा डेटा
e) प्रोफ़ाइल
हमारे वैध हितों के लिए ज़रूरी है, ताकि क्लिनिकल रिसर्च स्टडी में नामांकन, संचालन और उसे पूरा करने में हमारे क्लाइंट के वैध हितों के लिए हमारी सेवाएं विकसित करके दी जा सकें।
कानूनी नियमों का पालन करने, जिसमें सरकारी जांच, समन या अन्य कानूनी प्रक्रिया शामिल है या शारीरिक या वित्तीय नुकसान को रोकने या अपराध और धोखाधड़ी को रोकने के लिए ज़रूरी है।
a) पहचान से जुड़ा डेटा
b) संपर्क डेटा
c) टेक्निकल डेटा
d) इस्तेमाल से जुड़ा डेटा
e) प्रोफ़ाइल
हमारे वैध हितों के लिए ज़रूरी है, ताकि हमारे कारोबार, कर्मचारियों, आपको और जनता की सुरक्षा की जा सके। इसमें कानूनी नियम का पालन करना या कानूनी दावा करना या उससे बचाव करना शामिल है।
अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसे अन्य व्यक्तियों की पहचान करना जिनकी विशेषताएं आपके जैसी हैं और उन्हें "एक जैसा दिखने वाली मॉडलिंग" के ज़रिए विज्ञापन कैंपेन दिखाना।
a) संपर्क डेटा
डेटा को सिर्फ़ तब प्रोसेस किया जाएगा, जब आपने इसके लिए पहले से अपनी खास सहमति दे दी हो।
5.2 तीसरे पक्षों को जानकारी दिखाना
Trialbee आपके निजी डेटा को ज़रूरत के हिसाब से भरोसेमंद क्लाइंट और सेवा देने वालों के साथ शेयर कर सकता है, जैसा कि नीचे सेक्शन 5.1 'हम आपके डेटा का इस्तेमाल क्यों और कैसे करते हैं' में टेबल में निर्धारित उद्देश्यों के लिए बताया गया है।
क्लिनिकल रिसर्च सेंटर, साइटें या क्लीनिक, जो उस क्लिनिकल रिसर्च स्टडी का संचालन कर रहे हैं जिसके लिए आपने अपनी जानकारी सबमिट की है।
तीसरे पक्ष के सब-कॉन्ट्रैक्टर, जो हमारे लिए सेवाएं देते हैं और/या आपको सेवाएं देने में मदद करते हैं।
तीसरे पक्ष के सब-कॉन्ट्रैक्टर, जो ट्रांसफ़र या हमारे साथ शामिल हो सकते हैं।
आपका ईमेल पता नीचे दी गई कंपनियों के साथ शेयर किया जा सकता है, ताकि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर ऐसे अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके जिनकी विशेषताएं आपसे मिलती-जुलती हैं और उनके लिए क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के बारे में विज्ञापन कैंपेन दिखाए जा सकें। अगर हमारे कारोबार के कंट्रोल में बदलाव होता है, तो नए मालिक आपके निजी डेटा का इस्तेमाल उसी तरह कर सकते हैं जैसा कि इस निजता नीति में तय किया गया है।
Meta (Meta Platforms Ireland Limited) या Meta (Meta Platforms Inc)
Google (Google Ireland Limited) या (Google LLC)
TikTok (TikTok Technology Limited) या (TikTok Information Technologies UK Limited) या (Tik Tok Inc)
हम कानून प्रवर्तन, सरकारी अधिकारियों को या किसी कानूनी समन या प्रक्रिया के जवाब में, जैसा कि लागू कानून के लिए ज़रूरी है या शारीरिक या वित्तीय नुकसान, धोखाधड़ी या अपराध की संभावना वाली परिस्थितियों में निजी जानकारी का खुलासा कर सकते हैं।
हम चाहते हैं कि सभी तीसरे पक्ष आपके निजी डेटा की सुरक्षा का सम्मान करें और कानून के मुताबिक उसे इस्तेमाल करें। कृपया ध्यान दें कि तीसरे पक्ष ऐसे देशों में स्थित हो सकते हैं जहां आपके देश की तुलना में निजी डेटा सुरक्षा का लेवल अलग हो। इसलिए, यह हो सकता है कि आप जिस देश में रहते हैं उसकी तुलना में आपके डेटा की सुरक्षा का लेवल कम हो।
हम अपने तीसरे-पक्ष के सेवा देने वालों को आपके निजी डेटा को अपने उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति तब तक नहीं देते हैं, जब तक कि आपने इसके लिए सहमति नहीं दी हो और उन्हें केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए और हमारे निर्देशों के अनुसार आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने की अनुमति देते हैं। कृपया ध्यान दें कि Trialbee ऐसे किसी भी निजी डेटा के लिए ज़िम्मेदार नहीं है जो आपने सीधे किसी तीसरे पक्ष, जैसे कि सोशल मीडिया नेटवर्क को दिया है। ये तीसरे पक्ष आपके निजी डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं, इसकी जानकारी पाने के लिए कृपया संबंधित तीसरे पक्ष की निजता नीति देखें।
हम आपका निजी डेटा किसी तीसरे पक्ष को बेचते नहीं हैं या लीज़ पर नहीं देते हैं। हमारा PHI का इस्तेमाल और इसका खुलासा करना, खास क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के बताए गए उद्देश्य को पूरा करने के लिए ज़रूरी कम से कम तक सीमित है और इसका इस्तेमाल ऐसी क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए प्री-क्वालिफ़िकेशन गतिविधियों के संबंध में किया जाता है। इसमें ऐसे सवाल-जवाब का इस्तेमाल करना शामिल है जो केवल अनुमति दिए गए प्रोटोकॉल में बताई गई खास क्लिनिकल रिसर्च स्टडी से जुड़े/के बारे में सवाल पूछते हैं। आपकी जानकारी का खुलासा तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक हमें आपसे ऐसा करने की साफ़ तौर पर सहमति न मिल जाए।
5.3 अमेरिका में स्वास्थ्य से जुड़े डेटा का इस्तेमाल
द हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी एंड अकाउंटेबिलिटी ऐक्ट 1996 ("HIPAA") और डिपार्टमेंट ऑफ़ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज़ ("DHHS") द्वारा पब्लिश किए गए नियम अन्य संगठनों (कवर की गई संस्थाएं) पर प्रतिबंध लगाते हैं, जो Trialbee के साथ आपके संबंध में HIPAA के अंतर्गत कवर हो सकते हैं। Trialbee को इनमें से किसी एक संगठन के लिए भर्ती से जुड़ी सेवाएं देने के लिए, ट्रायल में हिस्सा लेने वाला व्यक्ति पर रिसर्च से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में HIPAA के कुछ नियमों का अनुपालन करना ज़रूरी हो सकता है।
हालांकि, Trialbee एक कवर की गई इकाई नहीं है, जैसा कि HIPAA के निजता विनियमों, हमारी नीतियों, और प्रक्रियाओं में परिभाषित किया गया है, जो इस निजता नीति में शामिल रिसर्च के प्रतिभागियों के निजता के अधिकारों को नियंत्रित करती है। ये कवर की गई संस्थाओं के लिए HIPAA द्वारा ज़रूरी लोगों के काम की हैं और PIHI से संबंधित रिसर्च की गतिविधियों के लिए मानक बन जाएंगी।
क्लिनिकल स्टडी के लिए भर्ती के संबंध में Trialbee द्वारा इकट्ठा किए गए सभी PIHI डेटा को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कैप्चर किया जाता है और एक सुरक्षित नेटवर्क कनेक्शन के ज़रिए सुरक्षित डेटाबेस में ट्रांसमिट किया जाता है। Trialbee की डेटा सुरक्षा से जुड़ी नीतियां गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस, HIPAA और GDPR मानकों के मुताबिक हैं।
5.4 TRIALBEE से मिलने वाले कम्यूनिकेशन से ऑप्ट आउट करना
आप हमसे privacy@trialbee.com पर संपर्क करके किसी भी समय ऑप्ट-आउट कर सकते हैं। साथ ही, यह अनुरोध कर सकते हैं कि हम आपको जानकारी और/या रिमाइंडर भेजना बंद कर दें, जिसके लिए आपने सहमति दी है।
सूचना और/या रिमाइंडर पाने से ऑप्ट आउट करने पर, हमें दिए गए निजी डेटा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
5.5 कुकीज़ का इस्तेमाल
हम अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कुकीज़ और अन्य टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करते हैं, ताकि इस्तेमाल किए गए या देखे गए वेबपेजों पर उपयोगकर्ता से जुड़ी खास जानकारी रिकॉर्ड की जा सके।
हम कुकीज़ का इस्तेमाल इस लिए करते हैं:
(1) यह जानने के लिए कि हमारी सेवाओं का इस्तेमाल कैसे किया जाता है और वे कैसे परफ़ॉर्म करती हैं, जिसमें क्रॉस-साइट आंकड़े भी शामिल हैं,
(2) आपको अतिरिक्त फ़ंक्शनैलिटी और मनमुताबिक अनुभव देने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं,
(3) आपको सोशल मीडिया इंटरैक्शन देने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, और
(4) टारगेट करने और मार्केट से जुड़े उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।
आप अपने ब्राउज़र को सभी या कुछ ब्राउज़र कुकीज़ को अस्वीकार करने के लिए सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, जब वेबसाइट, कुकीज़ सेट करती हैं या एक्सेस करती हैं, तो आप अलर्ट पाने के लिए ब्राउज़र को सेट कर सकते हैं। अगर आप कुकीज़ बंद या अस्वीकार करते हैं, तो हमारी सेवाओं के कुछ हिस्से ऐक्सेस नहीं किए जा सकते या हो सकता है कि वे बेहतर ढंग से काम न करें। ज़्यादातर तरह के इंटरनेट ब्राउज़र के साथ, आप अपने कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव से कुकीज़ मिटा सकते हैं, सभी कुकीज़ ब्लॉक कर सकते हैं, खास तरह की कुकीज़ को ब्लॉक कर सकते हैं या यहां तक कि आपके सिस्टम पर कुकीज़ सेव किए जाने से पहले चेतावनी भी पा सकते हैं। कुकीज़ के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने ब्राउज़र के निर्देश या सहायता बटन देखें।
5.5.1 कुकी से जुड़ी प्राइवेसी की प्राथमिकताएं और सहमति
आपके पास सभी कुकीज़ स्वीकार करने, फ़ंक्शनल या ज़रूरी कुकीज़ को स्वीकार करने या सभी कुकीज़ को खारिज/अस्वीकार करने का विकल्प हो सकता है। अगर आप कुकीज़ के लिए सहमति देते हैं, तो वे कुकीज़ आपके कंप्यूटर, टैबलेट या स्मार्टफोन पर सेव हो जाएंगी। अगर आप कुकीज़ का इस्तेमाल बंद कर देते हैं, तो इससे उस वेबसाइट की फ़ंक्शनैलिटी पर असर पड़ सकता है जिसे आप देखना चाहते हैं।
5.5.2 मार्केटिंग के लिए डेटा का इस्तेमाल
हम आपके निजी डेटा को किसी गैर-संबद्ध इकाई को उनकी डायरेक्ट मार्केटिंग में इस्तेमाल करने के लिए बेचते नहीं हैं, उसे लीज़ पर नहीं देते या ट्रांसफ़र नहीं करते हैं। ऐसा तब तक नहीं किया जाता है, जब तक कि हम इसके लिए आपको साफ़ तौर पर सूचना न दें और आपकी साफ़ तौर पर सहमति न मिले। हम क्लिनिकल स्टडी के लिए लोगों की भर्ती के उद्देश्य से Trialbee के डिजिटल मार्केटिंग को अतिरिक्त सहायता और सेवाएं देने के लिए, ऐसी तीसरे पक्ष की कंपनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हमारे साथ पार्टनरशिप करती हैं। ये कंपनियां विज्ञापन की प्रभावशीलता को मापने और उन चीज़ों और सेवाओं के बारे में विज्ञापन देने के लिए हमारी सेवाओं और अन्य वेबसाइट के साथ आपके इंटरैक्शन से जुड़े डेटा का इस्तेमाल कर सकती हैं जिनमें आपकी दिलचस्पी हो सकती हैं। अगर आप इसके बारे में ज़्यादा जानकारी चाहते हैं, तो कृपया हमसे privacy@trialbee.com पर संपर्क करें।
5.5.3 TRIALBEE का कुकीज़ से जुड़ा स्टेटमेंट
हम अपनी सेवाओं को बेहतर तरीके से चलाने के लिए, कुकीज़ का इस्तेमाल करते हैं। कुकीज़ का इस्तेमाल आपकी सेटिंग को सेव रखने, आपके ब्राउज़ करने के तरीके का विश्लेषण करने, और आपके मनमुताबिक कॉन्टेंट दिखाने के लिए किया जाता है। इनका इस्तेमाल हमारी सेवाओं को प्रमोट करने के लिए भी किया जाता है और कुछ कुकीज़ हमारे साथ काम करने वाले पार्टनरों से मिलती हैं।
6. डेटा प्रोसेसिंग
Trialbee AB, कंपनी का रजिस्ट्रेशन नंबर 556814-3019, पता: Södra Tullgatan 3, 211 40 Malmö, Sweden, privacy@trialbee.com, क्लिनिकल रिसर्च के लिए भर्ती के कंट्रोलर की ओर से निजी डेटा इकट्ठा, प्रोसेस, सेव, और शेयर करता है।
कंट्रोलर (रिसर्च स्टडी का स्पॉन्सर) एक जांच वाले प्रॉडक्ट की सुरक्षा और वास्तविक प्रभावशीलता तय करने के लिए, एक क्लिनिकल स्टडी कराता है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने के संबंध में, कंट्रोलर वह डेटा कंट्रोलर है जो लागू डेटा सुरक्षा से जुड़े कानून के हिसाब से आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, कंट्रोलर ने Trialbee AB (“Trialbee”) को स्टडी के लिए आपके आवेदन को प्रोसेस करने का काम दिया है।
अगर आप स्टडी में हिस्सा लेने में दिलचस्पी रखते हैं, तो Trialbee, कंट्रोलर की ओर से, स्टडी के लिए आपके आवेदन को प्रोसेस करने के लिए आपसे आपके बारे में कुछ जानकारी मांगेगा। इससे हमें स्टडी के लिए आपकी संभावित योग्यता का मूल्यांकन करने और आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपसे संपर्क करने में सहायता मिलेगी। हम जो जानकारी इकट्ठा करना चाहते हैं वह है आपका नाम, टेलीफोन नंबर, ईमेल पता, पिन कोड/पोस्टल कोड। साथ ही, इसमें उन सवालों के जवाब पाना भी शामिल है जो हम योग्यता तय करने के लिए आपसे पूछते हैं। इन सवालों में आपके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शामिल हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ़ क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए आपकी योग्यता तय करने के उद्देश्य के लिए किया जाता है। यह जानकारी उस स्पॉन्सर या क्लाइंट के साथ शेयर नहीं की जाएगी जिसने क्लिनिकल रिसर्च स्टडी में लोगों की भर्ती के उद्देश्य से हमारी सेवाओं का अनुरोध किया है। कृपया सेक्शन 5.2 'हम आपका डेटा किसके साथ शेयर कर सकते हैं' देखें, आपका डेटा सिर्फ़ तब शेयर किया जाएगा, जब आपकी सहमति मिलेगी।
आपके बारे में जानकारी Trialbee के सिस्टम में तब तक सेव रखी जाती है, जब तक कि क्लिनिकल स्टडी के लिए भर्ती पूरी नहीं हो जाती, स्टडी से संबंधित Trialbee की सेवाएं पूरी नहीं हो जातीं या जब तक आप privacy@trialbee.com पर ईमेल करके डेटा को हटाने का अनुरोध नहीं करते, इनमें से जो भी पहले हो।
आप किसी भी समय privacy@trialbee.com पर Trialbee से संपर्क करके, कंट्रोलर को आपके आवेदन के मूल्यांकन के उद्देश्यों से आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने से जुड़ी दी गई अपनी सहमति वापस ले सकते हैं। अगर आप अपनी सहमति वापस लेते हैं, तो Trialbee आपके निजी डेटा को प्रोसेस करना बंद कर देगा। अगर आपकी जानकारी किसी भरोसेमंद तीसरे पक्ष के साथ शेयर की गई है, तो हम उन्हें इस बात की सूचना देंगे कि आपने अपनी सहमति वापस ले ली है। अगर आपने क्लिनिकल रिसर्च स्टडी में हिस्सा लेने का विकल्प चुना है और पूरी जानकारी देकर सहमति लेने का फ़ॉर्म (“ICF”) पर हस्ताक्षर किए हैं, तो आपको रिसर्च सेंटर को अपना निजी डेटा वापस लेने के लिए अनुरोध भेजना होगा।
कंट्रोलर की ओर से आपके निजी डेटा को Trialbee द्वारा प्रोसेस करने और लागू डेटा सुरक्षा कानून के हिसाब से आपके अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, सेक्शन 6.1 'हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के डेटा की जानकारी' देखें।
6.1 हिस्सा लेने वाले व्यक्ति के डेटा की जानकारी
इस क्लिनिकल रिसर्च स्टडी के लिए आपकी जानकारी को रजिस्टर करने के लिए, कंट्रोलर की ओर से Trialbee द्वारा आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने के बारे में जानकारी नीचे सूची में दी गई है।
स्पॉन्सर (कंट्रोलर)
Sanofi-Aventis Recherche & Development
82 Avenue Raspail
94250 Gentilly
France
संपर्क करने के लिए प्रासंगिक संस्था या व्यक्ति:
Trialbee AB (“Trialbee”) (प्रोसेस करने वाला)
कंपनी का रजिस्ट्रेशन नंबर 556814-3019
Södra Tullgatan 3
211 40, Malmö
Sweden
निजी डेटा की कैटगरी
आपका नाम, टेलीफोन नंबर, ईमेल पता, पिन कोड/पोस्टल कोड, लिंग, उम्र और उन सवालों के जवाब जो हम योग्यता तय करने के लिए आपसे पूछते हैं। इन सवालों में आपके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी शामिल हो सकती है।
प्रोसेस करने का उद्देश्य
क्लिनिकल स्टडी के लिए रोगी की भर्ती को मैनेज करना। इसमें आपकी योग्यता का मूल्यांकन करके स्टडी के लिए आपके रजिस्ट्रेशन को मैनेज करना और योग्यता से पहले की प्रक्रिया के दौरान आपसे संपर्क करना, और "एक जैसा दिखने वाली मॉडलिंग" के ज़रिए क्लिनिकल स्टडी में हिस्सा लेने वालों की भर्ती के लिए बेहतर लोगों की पहचान करना और उन्हें टारगेट करना शामिल है।
प्रोसेस करने का कानूनी आधार
आपकी सहमति।
आपके स्वास्थ्य से जुड़े निजी डेटा को प्रोसेस करने का कानूनी आधार
आपकी सहमति।
पाने वालों की कैटगरी
निजी डेटा को कंट्रोलर की ओर से Trialbee द्वारा प्रोसेस किया जाएगा। आपका निजी डेटा Trialbee की ओर से आपके आवेदन को प्रोसेस करने में शामिल लोगों के साथ भी शेयर किया जा सकता है, इसका मतलब है कि कंट्रोलर की ओर से काम करने वाले चिकित्सा पेशेवर और/या कंट्रोलर की ओर से Trialbee द्वारा नियुक्त और/या स्टडी क्लिनिक (जिसे रिसर्च सेंटर या साइट के रूप में भी जाना जाता है) के कर्मचारी, जो स्टडी के लिए योग्यता तय करने के लिए आपसे संपर्क कर सकते हैं। सिर्फ़ इन लोगों के पास इस जानकारी का ऐक्सेक होगा।
इसके अलावा, आपका ईमेल पता Meta (Meta Platforms Ireland Limited) या Meta (Meta Platforms Inc), Google (Google Ireland Limited) या (Google LLC), TikTok (TikTok Technology Limited) या (TikTok Information Technologies UK Limited) या (TikTok Inc.) के साथ शेयर किया जाता है, ताकि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर उन अन्य लोगों की पहचान की जा सके जिनकी विशेषताएं आपके जैसी हैं। इससे, क्लिनिकल स्टडी के लिए विज्ञापन कैंपेन के लिए टारगेट किए जाने वाले लोगों को तैयार किए जा सके। इसे "एक जैसी दिखने वाली मॉडलिंग" कहा जाता है और इससे हमें स्टडी के बारे में ज़्यादा असरदार तरीके से जागरूकता फ़ैलाने में मदद मिलती है।
डेटा सेव रखे जाने की अवधि
Trialbee, कंट्रोलर की ओर से आपके निजी डेटा को अपने पास सेव रखता है। ऐसा तब तक किया जाता है, जब तक कि क्लिनिकल स्टडी के लिए लोगों की भर्ती पूरी नहीं हो जाती, Tralbee की स्टडी से संबंधित सेवाएं पूरी नहीं हो जाती या जब तक आप डेटा को मिटाने का अनुरोध नहीं करते हैं, इनमें से जो भी पहले हो।
आपके अधिकार
लागू डेटा सुरक्षा कानून के हिसाब से, आपको अपने निजी डेटा का ऐक्सेस या उसमें सुधार का अनुरोध करने का अधिकार है। इसके अलावा, लागू डेटा सुरक्षा कानून में तय सीमा तक, आप निजी डेटा को मिटाने या अपने निजी डेटा को प्रोसेस करने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में, आपके पास डेटो को प्रोसेस करने पर आपत्ति करने का अधिकार भी है। साथ ही, लागू डेटा सुरक्षा कानून के हिसाब से डेटा पोर्टेबिलिटी का अधिकार भी है। अगर आपको ऊपर बताए गए किसी अधिकार का इस्तेमाल करना है, तो कृपया Trialbee से संपर्क करने में संकोच न करें (ऊपर दी गई संपर्क जानकारी देखें)। अगर आपके निजी डेटा को प्रोसेस करना आपकी सहमति पर आधारित है, तो आप किसी भी समय कंट्रोलर या Trialbee से संपर्क करके ऐसी सहमति वापस ले सकते हैं। अगर आप अपने निजी डेटा को हमारे प्रोसेस करने से असंतुष्ट हैं, तो कृपया हमें बताएं और हम आपकी शिकायतों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी ईमानदारी हमारे लिए अहम है और हम हमेशा आपके निजी डेटा को बेहतर संभव तरीके से सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं। फिर भी, अगर आपके हिसाब से हम इस काम में खरे न उतरें, तो कृपया ध्यान दें कि आपके पास उस देश में जहां आप रहते हैं, संबंधित सुपरवाइज़री अथॉरिटी के पास किसी भी समय शिकायत करने का अधिकार है।
7.0 निजी डेटा को ट्रांसफ़र करना
आपकी निजी जानकारी ऐसे किसी भी देश में सेव और प्रोसेस की जा सकती है जहां हमारे पास सुविधाएं या सेवा देने वाले हैं और हमारी सेवा का इस्तेमाल करके या हमें सहमति देकर (जहां कानून के हिसाब से ज़रूरी हो), आप अपने निवास के देश के बाहर के देशों में जानकारी को ट्रांसफ़र करने के लिए सहमति देते हैं, जिसमें अमेरिका भी शामिल है, जहां आपके देश की तुलना में अलग डेटा सुरक्षा हो सकते हैं। अन्य देशों में हमारे सहयोगियों या तीसरे पक्षों को ट्रांसफ़र की जाने वाली निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कॉन्टैक्चुअल और अन्य उपाय मौजूद हैं।
8.0 डेटा की सुरक्षा
हमने और हमारे तीसरे-पक्ष के होस्टिंग पार्टनर ने आपके निजी डेटा को खोने, इस्तेमाल करने, अनधिकृत तरीके से इस्तेमाल करने, बदलने या प्रकट करने से रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए हैं। इसके अलावा, हम आपके निजी डेटा के ऐक्सेस को उन कर्मचारियों, एजेंटों, कॉन्ट्रैक्टर, और अन्य तीसरे पक्षों तक सीमित रखते हैं जिन्हें कारोबार के लिए इसके बारे में जानने की ज़रूरत होती है। वे सिर्फ़ हमारे निर्देश पर ही आपके निजी डेटा को प्रोसेस करेंगे और वे निजता के कर्तव्य के अधीन होंगे।
हमारे पास डेटा सुरक्षा के संदिग्ध उल्लंघनों से निपटने के लिए प्रक्रियाएं हैं और हम प्रासंगिक कानूनी ज़रूरतों के हिसाब से उल्लंघनों के बारे में आपको और किसी भी लागू रेगुलेटर को सूचना देंगे।
9.0 डेटा को रखना
हम आपके निजी डेटा को सिर्फ़ उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए रखेंगे जिसके लिए हमने इसे इकट्ठा किया था, जिसमें किसी भी कानूनी, अकाउंटिंग या रिपोर्टिंग से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा करना शामिल है।
निजी डेटा को रखने की सही अवधि तय करने के लिए, हम निजी डेटा की मात्रा, प्रकृति, और संवेदनशीलता, आपके निजी डेटा के अनधिकृत इस्तेमाल या प्रकटीकरण से संभावित जोखिम या नुकसान, जिन उद्देश्यों के लिए हम आपके निजी डेटा को प्रोसेस करते हैं, और क्या हम अन्य तरीकों से उन उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं, इन सभी बातों पर विचार करते हैं। साथ ही, हम इसके लिए लागू कानूनी ज़रूरतों पर भी विचार करते हैं।
हम रिसर्च या सांख्यिकीय से जुड़े उद्देश्यों के लिए आपके निजी डेटा को गुमनाम भी कर देते हैं (ताकि इसे आपसे जोड़ा न जा सके)। ऐसी स्थिति में हम आपको कोई अतिरिक्त सूचना दिए बिना इस जानकारी को अनिश्चित समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
10.0 आपके डेटा सुरक्षा से जुड़े अधिकार
कुछ परिस्थितियों में, आपके निजी डेटा से जुड़े डेटा सुरक्षा कानूनों के तहत, आपके पास ये अधिकार हैं:
अपने निजी डेटा के ऐक्सेस का अनुरोध करना (जिसे आमतौर पर "डेटा सब्जेक्ट ऐक्सेस रिक्वेस्ट" के रूप में जाना जाता है)। इससे आप हमारे पास मौजूद आपके निजी डेटा की एक कॉपी पा सकेंगे और यह जांच कर सकेंगे कि हम उसे कानूनी तरीके से प्रोसेस कर रहे हैं।
हमारे पास आपका जो निजी डेटा इकट्ठा किया गया है उसमें सुधार का अनुरोध करना। इससे आप हमारे पास मौजूद आपके किसी भी अधूरे या गलत डेटा को सही करा सकेंगे। हालांकि, हमें आपके द्वारा उपलब्ध कराए गए नए डेटा की सटीकता की पुष्टि करने की ज़रूरत हो सकती है।
अपने निजी डेटा को मिटाने का अनुरोध करना। इससे आप हमसे निजी डेटा को मिटाने या खत्म करने के लिए कह सकते हैं, जहां इसे प्रोसेस करने का हमारे पास कोई उचित कारण नहीं है। आपको हमसे अपने निजी डेटा को मिटाने या खत्म करने के लिए कहने का भी अधिकार है, जहां आपने प्रोसेस करने पर आपत्ति करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है (नीचे देखें), जहां हमने आपकी जानकारी को गैरकानूनी तरीके से प्रोसेस किया हो या जहां हमें स्थानीय कानून का पालन करने के लिए आपके निजी डेटा को मिटाना ज़रूरी हो। हालांकि, ध्यान रखें कि हम खास कानूनी कारणों से आपके डेटा को मिटाने के अनुरोध को हमेशा पूरा नहीं कर सकते हैं, जिसके बारे में आपको, अगर लागू हो, अनुरोध के समय सूचित किया जाएगा।
आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने पर आपत्ति जताना, जहां हम वैध हित (या किसी तीसरे पक्ष के वैध हित) पर निर्भर हैं और आपकी स्थिति में कुछ ऐसा है जिसके कारण आप इस आधार पर डेटा को प्रोसेस करने पर आपत्ति जताना चाहते हैं, क्योंकि आपको लगता है कि यह आपके मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता पर प्रभाव डालता है। आपको इस बात पर भी आपत्ति करने का अधिकार है कि हम आपके निजी डेटा को डायरेक्ट मार्केटिंग के उद्देश्यों के लिए प्रोसेस कर रहे हैं। कुछ मामलों में, हम यह दिखा सकते हैं कि आपकी जानकारी को प्रोसेस करने के लिए हमारे पास बाध्यकारी वैध आधार हैं, जो आपके अधिकारों और स्वतंत्रताओं पर प्रभाव डालते हैं।
अपने निजी डेटा को प्रोसेस करने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करना। यह आपको इन परिस्थितियों में हमें आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने को निलंबित करने के लिए कहने का अधिकार देता है: (a) अगर आप चाहते हैं कि हम डेटा की सटीकता की पुष्टि करें; (b) जहां डेटा का हमारा इस्तेमाल गैरकानूनी है, लेकिन आप नहीं चाहते कि हम इसे मिटा दें; (c) जहां आपको ज़रूरत है कि हम डेटा को अपने पास रखें, भले ही हमें इसकी ज़रूरत न हो, क्योंकि आपको कानूनी दावों को स्थापित करने, इस्तेमाल करने या बचाव करने के लिए इसकी ज़रूरत है; या (d) आपने हमारे द्वारा आपके डेटा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है, लेकिन हमें यह पुष्टि करने की ज़रूरत है कि क्या हमारे पास इसका इस्तेमाल करने के लिए वैध आधार हैं या नहीं।
अपने निजी डेटा को अपने पास या किसी तीसरे पक्ष को ट्रांसफ़र करने का अनुरोध करना। हम आपको या आपके द्वारा चुने गए किसी तीसरे पक्ष को आपका निजी डेटा बेहतर स्ट्रक्चर, सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जाने, मशीन से रीड किए जाने लायक फ़ॉर्मैट में उपलब्ध कराएंगे। ध्यान दें कि यह अधिकार सिर्फ़ उस ऑटोमेटेड सूचना पर लागू होता है जिसके इस्तेमाल के लिए आपने हमें शुरुआत में सहमति दी थी या जहां हमने आपके साथ अनुबंध बनाने के लिए उस सूचना का इस्तेमाल किया था।
किसी भी समय सहमति वापस लेना, जहां हम आपके निजी डेटा को प्रोसेस करने के लिए आपकी सहमति पर निर्भर हैं। हालांकि, इससे आपकी सहमति वापस लेने से पहले की गई किसी भी प्रोसेसिंग की वैधानिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप अपनी सहमति वापस लेते हैं, तो हो सकता है कि हम आपको कुछ प्रॉडक्ट या सेवाएं न दे पाएं। अगर ऐसा मामला है, तो हम आपको उस समय सूचना देंगे, जब आप अपनी सहमति वापस लेंगे।
अमेरिका में आपके पास अपने निवास राज्य के कानून के तहत, अपनी निजी जानकारी से जुड़े कुछ अधिकार हो सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए कृपया हमारी राज्य की खास निजता नीति देखें [राज्य की खास निजता नीति का लिंक]। हम इस राज्य की इस खास निजता नीति को संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। साथ ही, हम इस नोटिस को अपडेट करके आपको इस बारे में सूचना देंगे, इसलिए कृपया समय-समय पर इस निजता नीति को देखते रहें।
आपके निवास के देश के कानून के तहत, आपके पास आपकी निजी जानकारी से जुड़े कुछ ऐसे अधिकार हो सकते हैं जो ऊपर बताए गए अधिकारों से अलग हैं।
अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी अधिकार को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे privacy@trialbee.com पर संपर्क करें।
10.1 कोई शुल्क देना ज़रूरी नहीं है
आपको अपने निजी डेटा को ऐक्सेस करने या ऊपर बताए गए किसी भी अन्य अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
11.0 बच्चे
हमारी सेवाओं को वयस्क लोगों (जैसे क्लिनिकल रिसर्च में दिलचस्पी रखने वाले लोग और स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले पेशेवर) द्वारा इस्तेमाल करने के लिए निर्देशित किया जाता है। साथ ही, इनका उद्देश्य भी यही है कि इन्हे वयस्क लोग इस्तेमाल करें। हम जानबूझकर बच्चों से जानकारी इकट्ठा नहीं करते हैं, लेकिन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के माता-पिता या अभिभावक से जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं, जो अपने बच्चे के लिए क्लिनिकल रिसर्च स्टडी की योग्यता के बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं। अगर आपकी उम्र अठारह साल से कम है, तो कृपया हमारी सेवाओं का इस्तेमाल न करें।
अगर आप 18 साल से कम उम्र के किसी ऐसे बच्चे के माता-पिता या अभिभावक हैं जिसने आपकी जानकारी या सहमति के बिना जानकारी दी है, तो आप हमें privacy@trialbee.com पर ईमेल करके नाबालिग की जानकारी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
12.0 अन्य जानकारी
आपको ध्यान देना चाहिए कि अगर हमारा कारोबार (या इसका कोई हिस्सा) किसी भी समय बेचा या ट्रांसफ़र किया जाता है, तो हमारे पास मौजूद जानकारी ट्रांसफ़र की जाने वाली परिसंपत्तियों का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ़ इस निजता नीति के हिसाब से किया जाएगा।
क्वॉलिटी कंट्रोल और ट्रेनिंग के उद्देश्यों के लिए, हम आपके साथ किए गए आपके कम्यूनिकेशन की निगरानी या उसे रिकॉर्ड कर सकते हैं।
समीक्षक के लिए नोट: नीचे सहमति के स्टेटमेंट दिए गए हैं, जिन्हें Sanofi द्वारा इस्तेमाल के लिए अनुमति दी गई है। यह सहमति की भाषा है, जो सेल्फ़-असेसमेंट में दिखती है। संभावित प्रतिभागी तब तक अपनी संपर्क जानकारी नहीं दे सकते, जब तक कि वे इसकी पुष्टि नहीं कर लेते कि वे ऐसा करने के लिए सहमत हैं:
जानकारी शेयर करने की सहमति
आपकी निजी जानकारी और स्टडी से जुड़े सवालों पर दिए गए आपके जवाब केवल यह तय करने के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं कि क्लिनिकल रिसर्च स्टडी आपके लिए सही है या नहीं। आप किसी भी समय privacy@trialbee.com पर संपर्क करके, अपनी सहमति वापस ले सकते हैं और अपना व्यक्तिगत डेटा हटा सकते हैं।
मानक सहमति स्टेटमेंट
मैं सहमत हूं और Trialbee को Sanofi की ओर से मेरे निजी डेटा को प्रोसेस करने और इस्तेमाल करने की अनुमति देता हूं, जिसमें निजता नीतिमें बताई गई मेरी दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।
वैकल्पिक व्यापक सहमति स्टेटमेंट
मैं सहमत हूं और Trialbee को Sanofi की ओर से मेरे निजी डेटा को प्रोसेस करने और इस्तेमाल करने की अनुमति देता हूं, जिसमें निजता नीतिमें बताई गई मेरी दी गई स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। इसमें इस सूचना का सीमा-पार और/या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसफ़र शामिल हो सकता है। हम आपके डेटा को कैसे सेव और इस्तेमाल करते हैं, इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए कृपया हमारी निजता नीति यहां पढ़ें।
सभी सेल्फ़-एसेसमेंट में “एक जैसी दिखने वाली मॉडलिंग” के संबंध में एक अलग सहमति स्टेटमेंट होगा, जिसमें निजता नीति के हाइपरलिंक होंगे।
मैं Trialbee को अपने निजी डेटा को प्रोसेस करने और इस्तेमाल करने की अनुमति देता हूं, जिसमें सीमित स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है, ताकि मेरे जैसे अन्य लोगों की पहचान करने में मदद मिल सके, जिनके लिए यह रिसर्च का अवसर सही हो सकता है। Trialbee किसी भी ऐसी जानकारी का इस्तेमाल नहीं करेगा जिससे मेरी पहचान हो सके या जो मुझ तक पहुंच सके, जैसा कि निजता नीति में बताया गया है।

सिर्फ यह खास तौर पर भारतीय लोगों के लिए है © 2024 SHIPL (Sanofi Healthcare India Private Limited). सभी अधिकार सुरक्षित हैं.